
पूर्व सैनिकों ने जिला पदाधिकारी को पुष्य गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने विधिवत फीता काटकर किया ।
इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने जिला पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।
कार्यालय उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों ने देश की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनके हित में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संचालन से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा । इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, सदर को कार्यालय भवन निर्माण हेतु अतिशीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको, उनके विधवाओ एवं वीरांगनाओ को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी । उपस्थित सभी पूर्व सैनिको ने जहानाबाद जिला मे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमित संचालन प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया । साथ ही सैनिक समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल बताया । कार्यक्रम के अंत मे जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी आगंतुको एवं उपस्थित पूर्व सैनिक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यालय के सफल संचालन हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। यह कार्यालय जहानाबाद जिला तथा अरवल जिला के भूतपूर्व सैनिक, उनके विधवाओ एवं वीरांगनाओ के लिए खोला गया है।
वहीं जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यालय के सफल संचालन हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ।
इस मौके पर अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच विनय कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सह सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमाण्डर संदीप कुमार (से. नि.), कल्याण व्यवस्थापक सुबेदार मृत्युंजय कुमार सिंह (से. नि.), सुबेदार एस. के. रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद सदर अनिल मिस्त्री, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर स्नेहा सत्यम सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे।
