
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने ई वी एम/वी वी पैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरिक्षण किया।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि वेयरहाउस की स्थिति एवं साफ सफाई तथा व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया,जो संतोष जनक है। उन्होंने बताई कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

निरिक्षण के क्रम जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला अग्नी शमन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
