हरसिद्धि के सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादन कार्यों की एसडीओ ने की समीक्षा

Breaking news News बिहार

मोतिहारी।
जिले के अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी अंजली शर्मा ने आज हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उसके निष्पादन कार्यों की समीक्षा की । अनुमंडल पदाधिकारी ने आम जन की समस्या को शालीनता पूर्वक सुनने एवं उनसे प्राप्त लिखित आवेदन पर नियमानुकूल त्वरित कार्रवाई करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में एसडीओ ने हरसिद्धि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कार्यों की भी समीक्षा की एवं कई निर्देश दिए।