ल॑बित मांगों को लेकर एस एस काॅलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के एस. एस. कॉलेज, के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना तथा मगध क्षेत्र के संयुक्त आह्वान पर 06 एवं 07 मई 2026 को निर्धारित सामूहिक कलमबंद हड़ताल के प्रथम दिन आज पूर्ण एकजुटता और उत्साह के साथ कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के महाविद्यालय इकाई के सचिव प्रेम कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और अपनी एकता का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय इकाई के सचिव प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि समस्त शिक्षकेतर कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मांगों के समाधान हेतु ठोस एवं सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि आज के कार्यक्रम में कर्मचारियों की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली, जो इस बात का प्रमाण है कि सभी कर्मचारी अपने अधिकारों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध हैं। यह एकजुटता आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
महासंघ के निर्देशानुसार, आंदोलन की अगली कड़ी के रूप में 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर सामूहिक अवकाश के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के कर्मचारी भाग लेंगे।
शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए इसे सफल बनाएंगे।इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के जहानाबाद एवं अरवल जिला के महामंत्री रामजीवन पासवान, महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी,विनोद कुमार, विवेकानंद कुमार, राघवेन्द्र कुमार, शिवनंदन साव, जयप्रकाश प्रसाद, रामजी पासवान,सुजीत कुमार,प्रकाश कुमार,रवि कुमार,अशोक कुमार आदि शामिल रहे।