
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद – बीते कई वर्षों से सड़क पर जल जमाव को लेकर ग्रामीणों को आने जाने में हो रही परेशानी से तंग आकर आखिर कार, ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ा।
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पिंजौर में, शकूराबाद बभना रोड से गांव में जाने वाली मुख्य मार्ग पर जल जमाव को लेकर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रहा है। इतना ही नहीं खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को तो और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।यही नहीं जल जमाव लगे रहने के फलस्वरूप, जमाव पानी से गंध से बिमारी फैलने की भी आंशका बना रहता है। प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों की गुस्सा फुट पड़ा और शकूराबाद- बभना सड़क को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। फलस्वरूप सड़क पर गाड़ियों की दोनों ओर लम्बी कतार लग गई।

हालांकि बीते वर्ष भी ग्रामीणों ने जल जमाव को लेकर सड़क जाम किया था,इसपर प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की निकासी की गई थी, लेकिन एक वर्ष बीतने के वाबजूद भी जल जमाव की निकासी न होने पर पुनः ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल किया। तथा बी डी ओ,जन प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा लोहिया भारत स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन यहां तो आम लोगों को गंदगी में जिवन बसर करना पड़ रहा है। हालांकि जाम की खबर लगते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने लगे,और जाम को समाप्त कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने का लोगों से अपील किया, लेकिन ग्रामीणों ने अपने गुस्से का इजहार करते रहे।

वहीं जाम स्थल पर नगर प्रखंड अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा परसबिगहा थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाने एवं तत्काल जल की निकासी की व्यवस्था करने के उपरांत अन्ततः तीन घंटे बाद जाम को खुलवाया गया, और यातायात व्यवस्था प्रारंभ कराया गया।
