रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भाजपाइयों ने भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी नक्षत्र पंवार के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस एक दूसरे कार्यकर्ता को मुंह मीठा करवाकर मनाया गया इस दौरान चौधरी नक्षत्र पवार ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार करते हुए देश के यशस्वी तेजस्वी तपस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भा ज पा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है आज हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए दुनिया की चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं विदेशों में भी भाजपा के प्रधानमंत्री को सम्मान की दृष्टि से देखते हुए उनसे किसी भी महत्वपूर्ण मुददे पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास से ही हमारा देश डिजिटल इंडिया बनकर उभरा है जो प्रत्येक देश वासी के लिए गौरव की बात है। विदेशों में भी भारत का परचम लहराने लगा है। उन्होंने कहा कि हमें भी डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। इस दौरान
पप्पू पवार, नरेंद्र पवार, गौतम चौधरी नगर उपाध्यक्ष भा ज पा रामपुर संजय सिंह, सुमित सैनी, अमित सैनी, रोहताश, रवि कुमार, आदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।