
रामपुर मनिहारान
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र नीम ने सहारनपुर स्थित अपने आवास पर श्रद्धा और गर्व के साथ पार्टी का ध्वज फहराया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या के संकल्प का प्रतीक है।

विधायक देवेंद्र नीम ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रवाद के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के साथ-साथ विधायक ने आवास पर ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक देवेंद्र नीम ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देशित किया। इसके पश्चात, विधायक देवेंद्र नीम रामपुर मनिहारान विधानसभा के ग्राम बहादरपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने महर्षि कश्यप जी की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने महर्षि कश्यप के चित्र पर नमन कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
