
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पावापुरी में आयोजित रणधीर वर्मा U-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नवादा का मुकाबला शेखपुरा की टीम से हुआ। शेखपुरा की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 220 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शेखपुरा के बल्लेबाज अर्णव आदित्य ने 99 सचिन ने 61 पीयूष ने 17 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

नवादा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यीशु कुमार ने शानदार पांच विकेट झटके वही सचिन ने तीन एवं अभिनव ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने मात्र 26 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। नवादा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए हर्ष कुमार ने 77 सूरज कुमार ने 76 जबकि कप्तान सुभाष ने नावाद 54 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया और मैच को आसानी से नवादा की झोली में डाल दी। शेखपुरा की तरफ से आशीष कुमार एवं गौरव को एक-एक विकेट मिला। नवादा की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले यीशु कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी बीसीए अंदर-19 मैनेजर मनीष आनंद के द्वारा दी गई। नवादा का यह लगातार दूसरी जीत है ।अंक तालिका में नवादा अभी 8 अंकों के साथ सबसे ऊपर है नवादा के शानदार जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी उपाध्यक्ष रंजन कुमार ,सचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे ,क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष गोविंद चयनकर्ता सुभाष प्रसाद विकास कुमार अजय कुमार रोहित कुमार श्यामदेव कुमार दिनेश कुमार ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
