*पत्रकार जय प्रकाश सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजित

Breaking news News बिहार

शिवहर/

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय जय प्रकाश सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि आज मंगल भवन में श्रद्धांजलि सभा सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष विजय सिंह,विजय पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह,नूतन सिंह,रानी गुप्ता,अजब लाल चौधरी, मुरली मनोहर सिंह द्वारा सामूहिक
दीप प्रज्वलन किया गया।


जिसके बाद स्व. जय प्रकाश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जय प्रकाश सिंह के पुत्र शशांक शाण्डिल्य और सिद्धांत शाण्डिल्य तथा विभिन्न वक्ताओं ने स्व. जय प्रकाश सिंह के जीवन एवं पत्रकारिता में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और सच्चाई के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों ने इस सम्मान को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि वे आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन आरटीआई कार्यकर्ता मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने किया । कार्यक्रम के अंत में सिद्धांत शाण्डिल्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर मकसूद आलम ,हरिकांत सिंह,संजय गुप्ता,लाल बाबू पाण्डेय,नवीन पाण्डेय, मनीष नंदन सिंह, मकसूद आलम,सुजीत कुमार, सुमित कुमार सिंह,शिवम तिवारी,सत्यम साहिल, धर्मेंद्र कुमार,मधुरेंद्र सिंह,सुनील पाण्डेय,सुनील गिरी,पिंटू सोनी, उत्कर्ष सिंह,संजीत कुमार,मो हसनैन,आकिब रेजा,विनोद सिंह,राजीव कुमार,समीर झा, गोपाल जी ठाकुर,भास्कर कुमार, शिवम कुमार, सत्यमसाहिल, सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे