चंपारण::बिहार दिवस पर तीन दिवसीय ” केसरिया महोत्सव 2026″ का भव्य आगाज

Breaking news News बिहार राजनीति
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने किया उद्घाटन, बताया यह महोत्सव बनता जा रहा जिले में विकास का गवाह

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बिहार दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक स्थल केसरिया में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव 2026″ कार्यक्रम का आज आगाज हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, मोतिहारी विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार एवं पीपरा विधानसभा के विधायक श्याम बाबू यादव, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि यह महोत्सव एनडीए सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ। यह महोत्सव हर साल इस जिले में सरकार की विकास का गवाह निरंतर बनता आ रहा है। इसके माध्यम से विकास को गति मिलती है तो युवा प्रतिभाओं को सम्मान के साथ उनका प्लेटफार्म भी बनता है।
मौके पर जिला उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र कुमार भारती, चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।