सेमीफाइनल में पहुंची युवा होंडा की टीम

Breaking news News खेल खुद बिहार





जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजन लीग में आज युवा होंडा क्रिकेट क्लब का मुकाबला गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब की टीम से हुआ। युवा होंडा के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 358 रनों का स्कोर खड़ा किया। युवा होंडा के बल्लेबाज सुदर्शन कुमार ने शानदार शतक 129 एवं कप्तान दीपक के 88 तथा कृष्ण कन्हैया ने तेज तर्रार 54 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए गौतम बुद्ध के गेंदबाज पप्पू यादव ने तीन जबकि बृजेश कुमार ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 18 ओवरों में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई गौतम बुद्ध की तरफ से बल्लेबाज शिवम ने 28 बृजेश ने 24 जबकि रौनक ने 22 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। युवा होंडा के गेंदबाज अभिनव सिंह ने तीन कृष्ण कन्हैया ने दो जबकि दीपक भी दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से युवा होंडा ने गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब की टीम को 261 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। आज के मैच में शानदार शतक बनाने वाले सुदर्शन कुमार तथा दीपक कुमार को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। मैच के संचालन में बिहार टीम मैनेजर मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव चयनकर्ता विकास कुमार, राजेश कुमार सुनील कुमार अजय कुमार मौजूद रहे।