
शिवहर, प्रतिनिधि।
शिवहर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।
एसपी शुभांक मिश्रा के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना के 48 घंटे के भीतर दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूट के कई सामान, मोबाइल व नकद भी बरामद किया गया है। कहा कि दो दिन पूर्व नगर थाना के सुंदरपुर में लूट की घटना के अंजाम लुटेरों ने दिया था, इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तरियानी के कस्तूरिया से घटना में शामिल आधा दर्जन कांड के अभियुक्त दो लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। घटना मे शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सुशील कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
