तेजस्वी यादव को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नवनीत कुमार झा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Breaking news News बिहार

*तेजस्वी यादव को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नवनीत कुमार झा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

शिवहर:राष्ट्रीय जनता दल में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया है।पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जहां इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

2025 विधानसभा के महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
कहा है कि आपके नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होंगे,खोया हुआ जनाधार प्राप्त होगा।

श्री झा ने बताया है कि राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन किया, जिसके बाद तेजस्वी यादव की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लग गई।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि तेजस्वी यादव की यह नई भूमिका पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आगामी चुनावों को देखते हुए यह फैसला आरजेडी की रणनीति और नेतृत्व संरचना को नई धार देने वाला साबित हो सकता है।

पटना के होटल मौर्या में चल रही राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव, मीसा भारती और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा, “राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो एक साफ विचारधारा पर चलती है, जिसकी जड़ें अंबेडकर, लोहिया, कर्पूरी और लालू के सिद्धांतों में हैं।