चंपारण की खबर::भ्रष्टाचारियों की पार्टी है राजद, आर्थिक अपराधी हैं लालू यादव : विजय सिन्हा

Breaking news News बिहार राजनीति


अपराधियों को टिकट नहीं देने का लिया संकल्प


मोतिहारी / राजन द्विवेदी।


पटना में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है। तेजस्वी यादव ने दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को अपराध से जोड़ने का प्रयास किया।मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी उनके या उनके परिवार पर एक भी मुकदमा साबित करके दिखाएं।
विजय सिन्हा ने तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लालू यादव कोर्ट से घोषित आर्थिक अपराधी हैं। वे फिलहाल जमानत पर हैं। ऐसे व्यक्ति को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना विपक्ष और लोकतंत्र का अपमान है।
डिप्टी सीएम ने अपनी पार्टी की ओर से अपराधियों को टिकट न देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी बन चुकी है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि वे जंगलराज की पाठशाला से निकले हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यह विवाद और बढ़ सकता है।