सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहाराननगर पंचायत के सफाई नायक पर सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा कर सफाई कर्मचारियों ने

Breaking news News उत्तरप्रदेश





नगर पंचायत कार्यालय पर जमकर हंगामा कांटा और अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर किसी अन्य समाज से सफाई नायक नियुक्त किए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर स्थाई, अस्थाई व ठेका कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में अधिशासी अधिकारी सरिता वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है। जिमसें कहा गया है कि नगर पंचायत द्वारा अनपढ़ लोगों को सफाई नायक नियुक्त किया गया है। जो सफाई कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करते हैं। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। जिस कारण बस्ती में झगड़े का माहौल बना हुआ है। सभी कर्मचारियों ने सफाई नायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। साथ ही किसी अन्य समाज से सफाई नायक नियुक्त किए जाने की भी मांग की गई है। सफाई कर्मचारियों ने ईओ को डीएम सहारनपुर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही ड्यूटी कराई जाए। यदि गर्मी के कारण किसी भी कर्मचारी के साथ कोई अनहोनी होती है। तो उसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत होगी। इस दौरान विकास कुमार, बंटी,रिंकू, सुरेश, राजेश, पिंटू, बिजेंद्र, दीपू, विशाल, विक्की, सुधा, वर्षा, मीरा देवी, संगीता, बबली, आरती, मुनेश, सीमा, कमल,अमित, मनजीत, सोनू ,विशाल आदि सहित समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।