उप्र/सहारनपुर/रामपुर मनिहारान धार्मिक रूप से प्रसिद्ध गांव सोना अर्जुनपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलत पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Breaking news News उत्तरप्रदेश


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


रविवार को निकली यात्रा हमारे वीर जवानों के शौर्य और उत्साह को समर्पित थी, जो देश के नागरिकों को भारत माता की सेवा के लिए प्रेरित करती है। डीजे पर चल रहे राष्ट्र भक्ति गीत लोगों में देश प्रेम का जज्बा भर रहे थे। जबकि जोशीले युवा भारत माता की जय घोष कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष प्रवीन सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देशवासी पूरी मजबूती से सेना के साथ खड़े हैं और भारत अब आतंकवादी ताकतों को करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। यह सब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। यात्रा की समाप्ति के पश्चात सभी कार्यकर्ता बाबा सिद्ध जी के दरबार पहुंचे और राष्ट्र की समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।इस गौरवमयी यात्रा में।आनंद राणा, विशाल देव गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, विशाल राणा जी मंडल अध्यक्ष युवा, अर्जुन , बलराम राणा, ठाकुर श्यामबीर सिंह पूर्व प्रधान, निहाल राणा, मनीष राणा, सहदेव जी, प्रताप सिंह अंकित ,संजय, सूरज वाल्मीकि प्रमुख रूप से शामिल रहे।