
उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया साथ ही जनपद सहारनपुर में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक वृहद विकास क्षेत्र बनाने की मांग की।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष सहारनपुर में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए वृहद औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे जनपद सहारनपुर में विकास को नई गति मिलेगी जिससे सहारनपुर के आसपास के जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीरता से राज्यमंत्री जसवंत सैनी के विचारों को सुना और उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए व्रहद औद्योगिक विकास क्षेत्र बनाए जाने के लिए आश्वस्त किया।