हर घर झंडा अभियान के तहत सवैयाटांड़ पंचायत में लगाया गया झंडा

Breaking news News बिहार



रजौली


प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ के बाराटांड़,सिमरातरी एवं झलकडीहा गांव में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर झंडा अभियान के तहत दर्जनों घरों में कांग्रेसी झंडा लगाया गया।इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी ने किया।इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नरेश राम,मोहन चौधरी व कुंदन कुमार दीप के अलावे रियाजउद्दीन और मनव्वर अंसारी मौजूद रहे।प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि हर घर झंडा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस पार्टी का झंडा उनके घरों पर लगाया।साथ ही कांग्रेस पार्टी की बहुआयामी सोच, जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, मजदूर, किसान एवं वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को लेकर जागरूकता फैलाई गई।साथ ही बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा कांग्रेस का भरपूर सहयोग मिल रहा है।