
स॑वाद कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी -जहानाबाद जिले में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने एवं अपने अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरहारा एवं नारायणपुर पंचायत में जिविका समुह ने महिला संवाद आयोजित कर महिलाओं को जागृत करने का कार्यक्रम आयोजित किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड परियोजना प्रबंधक पुष्पलता कुमारी के नेतृत्व जिविका दीदी एवं गैर समुह के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने, महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वही पुष्पलता कुमारी ने बताई कि बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में महिलाओं को अवगत कराया गया, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभ लेने की प्रयास करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने बताई कि संवाद रथ के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। वही आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपना बिचार साझा किया। महिलाओं ने बताई कि आज भी समाज में महिलाओं को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। इसमें सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
महिलाओं की बात को ध्यान में रखते हुए कहा गया कि,आप सभी अपनी अपनी समस्याओं के खुलकर रखे,ताकी हम सभी आपके साथ हों रही परेशानियों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
वही संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्यवक अनुपम कुमारी, सामुदायिक समन्यवक राजीव कुमार रंजन, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
