जहानाबाद में बिहार दिवस के अवसर पर किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन।

Breaking news News बिहार


पुलिस अधीक्षक ने दिया जानकारी, 05 किलोमीटर की तय करना होगा दुरी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी कड़ी में दिनांक 21 मार्च को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार दिवस के प्रथम दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 05 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ कार्यक्रम कनौदी आर ओ बी से प्रारंभ होकर गांधी मैदान में समाप्त होगा। वही उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से उपर महिला एवं पुरुष दौड़ में भाग लेंगे। तथा दोनों वर्ग से तीन तीन विजेताओं को जिला प्रशासन नगद राशि की पुरुस्कार एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शिल्ड/ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वही उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में से वैसे 25 वें स्थान पाने वालों को प्रतिभागियों को भी प्रस्सत्री पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।