पूर्व प्रधानाध्यापक राजनाथ प्रसाद के पिता की 7 वी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

Breaking news News बिहार



स्व रामचंद्र प्रसाद की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के देवरिया निवासी वार्ड नं 29 के निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक राजनाथ प्रसाद के पिता स्व रामचंद्र प्रसाद की 7 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर किया गया नमन।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरीय अधिवक्ता श्यामदेव प्रसाद ने सर्व प्रथम स्व प्रसाद की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि रामचंद्र बाबू सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहते थे।वे हमेशा लोगों के सुख दुख में शामिल रहना,आज भी लोगों को याद ताजा कर देता है। वही पूर्व मुखिया झुनाठी कामता प्रसाद यादव ने कहा कि स्व रामचंद्र बाबू की कमी खटकता है। उनके जिवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व प्रसाद समाजिक कार्यों के साथ साथ धर्म परायण में भी काफी रुची रखते थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों को जितना कहा जाए वो कम ही होगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व प्रसाद के पुत्र पूर्व प्रधानाध्यापक राजनाथ प्रसाद, अधिवक्ता अवधेश प्रसाद,अरबि॑द कुमार, पूर्व शिक्षक सह यादव सेवा समिति के अध्यक्ष विजे॑द्र प्रसाद सुधाकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग एवं परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित नमन किया।