जहानाबाद में विद्युत कार्यपालक अभियंता की कार्यालय में किया गया विदाई का आयोजन।

Breaking news News बिहार



विदाई समारोह में विद्युत विभाग के सभी कर्मी रहे मौजूद, फुल माला एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार का नवादा रजौली स्थानांतरण होने पर विद्युत कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन रघुवेन्द्र कुमार के अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर विद्युत कर्मचारियों ने सुनील कुमार के कार्यकाल को सराहा और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे और विभाग के कार्यों में कई सुधार किए। कर्मचारियों ने उन्हें भावुक विदाई दी और उनके योगदान को याद किया। इस समारोह में संजय कुमार वारियो विद्युत अधीक्षण अभियंता आपूर्ति अंचल गया एवं जहानाबाद कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों में प्रमोद कुमार निराला सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति , रंजीत कुमार सहायक विद्युत अभियंता परियोजना,मखदुमपुर निशिकांत कुमार सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति एवं कर्मचारियों एवं पत्रकार चन्दन कुमार ने विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को बुके शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में राघवेंद्र सहायक करमी पदाधिकारी,रामबाबू कार्यालय अधिक्षक ,राजीव कुमार, पन्ना लाल प्रभाकर, संतोष कुमार,सुधीर कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए, सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यक्षेत्र कहीं भी हो, वे हमेशा सहयोग और समर्पण से कार्य करेंगे।