महिलाओं पर लालू यादव के दिए गए ब्यान पर जताई चिंता।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला। अशोक चौधरी ने कहा कि लालू यादव का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, “आधी आबादी को लेकर इस तरह का बयान देना लालू यादव के स्तर को दर्शाता है। यह शर्मनाक है कि जिनकी सात बेटियां हैं और जिन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, वह खुद महिलाओं के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। लालू राज में चरवाहा विद्यालय और लाठी पिलावन जैसी व्यवस्था पर मंत्री चौधरी ने लालू यादव के शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय राज्य में चरवाहा विद्यालय, लाठी और तेल पिलावन जैसी अनैतिक व्यवस्थाएं प्रचलित थीं। उन्होंने कहा, “लालू यादव का स्तर हमेशा से ऐसा ही रहा है, और ऐसे बयान उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं।”
अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को समाज में उचित सम्मान और अधिकार दिए हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए नौकरी में 35% आरक्षण और पंचायती राज व्यवस्था में 50% आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।
राजनीति में बयानबाजी जारी लालू यादव के बयान के बाद से बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। मंत्री अशोक चौधरी के इस बयान से यह साफ है कि जदयू इसे महिलाओं के सम्मान का मुद्दा बनाकर आगे भी इसे जोर-शोर से उठाएगा। इस मौके पर अशोक चौधरी जहानाबाद में एक प्रशासनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।