चंपारण की खबर::पांच दशकों से छठ व्रतियों के बीच वितरण होता हैं नारियल व फल

Breaking news News बिहार



संग्रामपुर / उमेश कुमार।

प्रखंड के बरियरिया के पूर्व मुखिया स्व0 बृज किशोर सिंह के द्वारा छठ व्रतियों के बीच वस्त्र व नारियल बांटने परम्परा की शुरुआत की थी जिसका निर्वहन उनके पुत्र सह कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार सिंह व पतोहू सह पूर्व सरपंच अनामिका कुमारी द्वारा निर्वहन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नाहय खाय के दिन अपने आवास पर बरियरिया में लगभग तीन सौ छठ व्रतियों के बीच साड़ी, नारियल व फल वितरण किया। अमरेंद्र कुमार उर्फ ऋषि सिंह ने बताया कि मेरे परिवार में यह परंपरा रही हैं आमजनों की सेवा करना हैं और हमेशा जारी रहेगा। इस दौरान सुनील कुमार सिंह उर्फ मीचु सिंह,सुनील पासवान, मोहन सहनी,जानकी देवी,मनजीत पासवान,उषा देवी,चंदा देवी,रमावती देवी,शिला देवी,मुनिया देवी सहित कई मौजूद थे।