
- कहा कि तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री बनाना तय है
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
बंजरिया प्रखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के लिए दर्शन सह संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय महा मंत्री बिनु यादव पहुंचे। इसके साथ ही पार्टी के तमाम नेता, पदाधिकारी, विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महा मंत्री बिनु यादव ने कहा कि 2025 का चुनाव जीत कर हम सभी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस लिए यह नहीं देखना है कि उम्मीदवार कौन है। जो भी पार्टी का उम्मीदवार होगा। उसके लिए तन मन धन से लग कर काम करेंगे। वहीं पूर्व मंत्री सह विधायक शमीम अहमद ने तेजस्वी यादव के चंपारण यात्रा को लेकर खुशी जताई है। साथियों ने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है।