चंपारण की खबर::बरियरिया गांव में 112 पुलिस टीम पर हमला, एक गिरफ्तार

Breaking news News बिहार


मामले में सात नामजद व 30 से 35 अज्ञात पर हुई प्राथमिकी 


संग्रामपुर / उमेश कुमार।
थाना क्षेत्र के बरियरिया गांव में 112 पुलिस टीम पर सोमबार की देर संध्या कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें पुलिस जवान भी चोटिल हो गए। वही गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त करने के लिए लाठी डंडा व पत्थर बाजी किया गया। हालांकि पुलिस टीम मुख्य आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार करने में सफल रही। 112 पुलिस टीम के पीटीसी सरोज कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के सात लोगों को नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया है कि बरियरिया गांव में सोमबार की संध्या 112 पुलिस टीम को यह सूचना दी गयी कि किसी के घर में चोर घुसा हुआ है। सूचना पर जब टीम पहुंची तो मुकेश यादव एवं उनके सात सहयोगी  व 30 से 35 अज्ञात लोग एक साजिश के तहत पुलिस टीम पर हमला कर दिए और पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के उद्देश्य से लाठी डंडा और पत्थर चलाया। जिससे गाड़ी का अगला शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर टीम पर हमले के मुख्य आरोपी बरियरिया गांव के मुकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया। वहीं बाकी शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। साथ ही अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।बहुत जल्द अन्य आरोपीयो को पुलिस गिरफ्त में लेगी। वहीं एसडीपीओ रंजन कुमार ने सूचना मिलने पर घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई दिशा निर्देश जारी किया है।