जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Breaking news News बिहार




जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि को लेकर आएं दिन सुर्खियां बनी हुई थी। चोरी तथा छिनतई की घटनाओं में वृद्धि को लेकर पुलिस भी चौकन्ना रहने लगी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना भी चौकस तथा सतर्क थी।
इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के क्रम में 06 अपराधियों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक माह पूर्व से घोषी थाना क्षेत्र तथा अगल बगल इलाके में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी। तथा चोरी के मामले में घोषी थाना में दो एवं घोषी थाना के ओकरी ओ पी में एक एवं टेहटा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। वही उन्होंने बताया कि बढ़ रही चोरी की घटनाओं से पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना हो गई थी। गुप्त सूचना एवं अनुसंधान के दौरान छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें 06 अपराधियों को तीन पिस्टल एवं दो मोटरसाइकिल,आठ मोबाईल, छः कारतूस तथा एक लैपटॉप के साथ गिरफ्तार करने में सफल रहा। वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया अपराधी में म॑शु कुमार पिता राजा शर्मा, रौशन कुमार पिता नवलेश उपाध्याय दोनों ग्राम गोड़सर,श॑कर कुमार पिता सकलदेव यादव,गुलशन कुमार पिता रणधीर यादव,रवि कुमार पिता विनोद यादव सभी गराई बिगहा सभी थाना घोषी जिला जहानाबाद, तथा नितीश कुमार पिता मुन्नु उर्फ़ मुन्ना यादव ग्राम मोसीमग॑ज, थाना एक॑गरसराय , जिला नालंदा को 03 पिस्टल, 06 कारतूस,08 मोबाइल,02 मोटरसाइकिल तथा 01 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।