सहारनपुर/उप्रएसडीएम ने किया यमुना नदी तट का स्थलीय निरीक्षण।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।


सरसावा। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम नकुड ने थाना प्रभारी के साथ यमुना नदी तट का स्थलीय निरीक्षण किया है।
शिवालिक की पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हथनी कुंड बारात से सोमवार को यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का थोड़ा जलस्तर बढ़ गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर नकुड़ एसडीएम संगीता राघव ने थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय के साथ यमुना नदी तट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आसपास के गांव में सुरक्षा के लिए लिहाज से अनाउंस कराया जाए। एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि हथनीकुंड बैराज से 21000 क्यूसेक पानी करीब 4:00 बजे के आसपास यमुना नदी में छोड़ा गया। जिसके बाद यमुना नदी का कुछ जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि घबराने वाली बात नहीं है। लेकिन आसपास के गांव में सुरक्षा की दृष्टिगत अनाउंस कर लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि वह यमुना नदी के करीब ना जाए।