सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया l

Breaking news News बिहार



अरवल जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत नदी गाँव मे भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न व देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नादी गांव में स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, माल्यार्पण के पूर्व भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिमा स्थल के आस पास साफ सफाई भी किया गया था। ज्ञात हो कि भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमिटी के निर्देश पर देश के महान पुरुषों के आदमकद प्रतिमा के पास भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करना था। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा की सरदार पटेल जी देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने वाले थे लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने सर्यंत्र रच कर स्वम प्रधानमन्त्री बन गए। सरदार पटेल जी ने ही देश के पांच सौ पैंसठ राजाओ के एक सूत्र में बांध कर भारत देश को विभिंता में एकता स्थापित किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी सरदार पटेल जी को कोई सम्मान नहीं दिया। जब भाजपा देश के सता में भागीदार बना तो सरदार पटेल जी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया वही भाजपा के नेतृव में देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी बने तो गुजरात के नर्मदा नदी में विश्व का सबसे ऊंचा आदमकद प्रतिमा का निर्माण कर सरदार पटेल जी को सम्मान दिया व विश्व पटल पर सरदार जी अपने आदर्श माना इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकुल पटेल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पु मिश्रा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष प्रीति कुमारी, जिला मंत्री अखिलेश पासवान, मंडल महामंत्री रमेश पाण्डे, पूर्व सरपंच मींता देवी, रंजन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।