चंपारण की खबर::सुन्दर शहर और विकसित मोतिहारी बनाने को लेकर हैं दृढ़ संकल्पित : महापौर

Breaking news News बिहार

– नगर निगम आयुक्त एवं पदाधिकारियों के साथ चल रहे योजनाओं का किया निरीक्षण


मोतिहारी /  राजन द्विवेदी।
मोतिहारी शहर स्थित मेन रोड में लम्बे समय से नाला निर्माण की मांग हो रही थी। वहीं छतौनी चौक से मीना बाजार और मीना बाजार से जानपुल चौक तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण के साथ-साथ पेवर ब्लॉक से फुटपाथ का निर्माण कराया जाना है। इसी सिलसिले में आज मोतिहारी की महापौर प्रिती कुमारी, नगर आयुक्त सुमन सौरभ यादव ने अन्य पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छतौनी चौक से जानपुल चौक तक का निरीक्षण किया। साथ ही शहर की लाइफ लाइन मोतीझील सहित विभिन्न वार्डो में हो रहे विकास कार्य का जायजा भी लिया।
निरीक्षण के उपरांत संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त योजनाओं का जल्द से जल्द प्राक्कलन तैयार करके तकनिकी अनुमोदन प्राप्त करा प्रशासनिक स्वीकृति हेतु समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त योजना नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल है। जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा। इस तरह की कई अन्य योजनाओं को भी शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी जल्द शुरू किया जायेगा। सुन्दर  मोतिहारी और विकसित मोतिहारी बनाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है।