रतनी पंचायत में होने वाली उप मुखिया का चुनाव, पंचायत सचिव द्वारा कर दिया गया स्थगित।

Breaking news News बिहार



वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव पर मनमानी करने का लगाया आरोप।

जहानाबाद-रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी -प्र॑खड क्षेत्र के रतनी पंचायत में उप मुखिया का चुनाव का तिथि पंचायत सचिव द्वारा 12/7 को निर्धारित किया गया था। पर॑तु आज अचानक पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद द्वारा उप मुखिया की चुनाव को स्थगित करने पर पंचायत के विपक्षी वार्ड सदस्यों में काफी आक्रोश है।
वार्ड सदस्य अखिलेश यादव, राजेश चौधरी सहित अन्य ने बताया कि पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद द्वारा उप मुखिया का चुनाव हेतु 12/7 को समय निर्धारित किया गया था।पर॑तु आज 12/7 को ही अचानक चुनाव को स्थगित करने का पत्र निर्गत कर अपनी म॑शा को जाहिर कर दिया है। वही वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी एतराज जताया है।
यहां यह बता दें कि बीते 28/6 को रतनी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।पर॑तु पंचायत सचिव द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी। फलस्वरूप सभी वार्ड सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर उप मुखिया का चुनाव कराने का आग्रह किया था। जिसपर जिला पदाधिकारी ने स॑ज्ञान लिया और उप मुखिया का पंचायतीराज अधिनियम के तहत चुनाव कराने का आदेश निर्गत किया गया था। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 12/6 को मत विभाजन का पत्र पंचायत सचिव द्वारा निर्गत किया गया।पर॑तु आज मत विभाजन को पंचायत सचिव द्वारा स्थगित करने पर वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव पर गम्भीर आरोप लगाया है।
वही इस सम्बंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी रतनी फरीदपुर से मत विभाजन स्थगित करने की बात पूछी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर गए।