सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानसंचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश





गुरुवार को ब्लाक परिसर में बैठक में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गोड़, भाजपा नेता कृष्ण चंद्र सैनी, डॉ अजीत राठी,ब्लॉक प्रमुख गीता देवी व उनके प्रतिनिधि विजय पाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व राज्यमंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा की जागरूकता ही संचारी रोगों के खतरे से बचाव का बेहतर उपाय है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अभियान नहीं बल्कि ऐसा अनुष्ठान है जो प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए किया जा रहा है। सफाई के प्रति हमारी थोड़ी सी जागरूकता सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि हमारे परिवार व समाज को भी गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को ग्राम प्रधानों व जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर समय पर निस्तारण कराना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गोड़ व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजित राठी ने कहा कि संचारी रोगों के खिलाफ अभियान में एक साथ कई विभागों का आना महत्वपूर्ण है। सम्बंधित विभागों के लोग घर-घर जाएंगे और लोगो को इसके खतरे से अवगत कराने के साथ ही बचाव के लिये भी जागरूक करेंगे। कहा कि संचारी रोग सिर्फ लापरवाही से होता है। गंदे पानी का सेवन, घर के आसपास जल-जमाव जैसी छोटी-छोटी बातों के प्रति हम सजग हो जाए तो बड़े खतरे से बच सकते हैं। घर के आस-पास गंदे जल का जमाव न होने दे और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान समस्त ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।