सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानश्री अमरनाथ यात्रा सेवा संघ के तत्वाधान में यात्रियों का एक जत्था बर्फानी बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए हर हर महादेव के जयकारों के साथ रवाना हुआ।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


सोमवार को कस्बे में हाइवे पर श्री अमरनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देकर पुण्य प्राप्त किया। तदोपरान्त नगर के गणमान्य लोगों ने नारियल फोड़कर बोल बम बम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रियों के जत्थे को दस दिन की यात्रा के लिए रवाना किया। प्रधान अर्जुन चकवाली व सेवादार संजय गुप्ता ने बताया कि 70 यात्रियों का जत्था चामुंडा देवी, वैष्णो देवी, ज्वालादेवी, कांगडा, बालकनाथ, शिवखोड़ी, बर्फानी बाबा अमरनाथ गुफा आदि तीर्थों के दर्शन करते हुए दस दिन बाद वापस लौटेगा। इस दौरान प्रदीप चौधरी, रविन्द्र चौधरी, कुलदीप बालियान, नक्षत्र पंवार, दीपक मित्तल, धीरज रुहेला, अमित खरबंदा, अमन मनचंदा, पवन बाठला,मदनलाल बाठला, राजपाल बाठला, सतीश ढींगड़ा, सन्नी सैनी, राजू गोयल, राजकिशोर गुप्ता, गौरव मित्तल, शिवम गुप्ता, देव गुप्ता, सुशील भांकला, मोनू बजरंगी आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।