सहारनपुर/उप्र/पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने वार्षिक निरीक्षण किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



ब्यूरो सहारनपुर।


सहारनपुर
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी शनिवार को रिजर्व पुलिस लाईन पंहुचे,जहां पर उन्होंने वार्षिक निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी ग्रहण की तत्पश्चात उन्होंने मेस,केंटिन,परिवहण शाखा, शस्त्रागार,बैरिक,क्वार्टर गार्द,जीडी गणना कार्यालय एवं जिम का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए आने वाले त्योहारों मोहर्रम एवम कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु किया निर्देशित तथा सभी को यह भी आदेश दिए गए,कि कांवड़ यात्रा के दौरान अपराध नियंत्रण हेतू जैसे की नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध एवम बार्डरो पर कड़ी चौकसी की बर्ती जाए,ताकि कोई भी अपराध करने की हिम्मत ना कर सके।इस बैठक में उनके साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक,एसपी देहात सागर जैन एवं एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद रहे। इस मोके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा भी सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया,कि कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हो इसी के दृष्टिगत नशा कारोबारियो एवं अपराध करने वालो से सख्ती से निपटे और जनता में अपना कुशल व्यवहार बनाए रखें।और यही नहीं डीआईजी द्वारा सभागार में पुलिस पेंशनर की भी एक बैठक ली गई,जिसमें उनकी समस्याओं एवं निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेशित किया।डीआईजी अजय कुमार साहनी द्वारा वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों के साथ भी मीटिंग कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।