नव अस्तित्व फाउंडेशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ग्राम पावा में, दिया गया कौशल प्रशिक्षण।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -से-बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाइफ्स एसोसिएशन के द्वारा नव अस्तित्व फाउंडेशन के सहयोग से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में नाल॑दा जिले के पावा गा॑व में महिलाओं को तीन माह का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।
वही चलाये जा रहे तीन महीने का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बासवा अध्यक्ष अनिता मेहता, सचिव कल्पना कुमारी, कोषाध्यक्ष श्वेता प्रियदर्शिनी के द्वारा प्रमाण पत्र‌ प्रशिक्षित महिलाओं को सौंपा गया। वही सभी प्रशिक्षित महिलाओं को सहयोग राशि एवं सिलाई मशीन भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बासवा सदस्या नूतन वर्मा, अंजलि प्रसाद, अर्चना प्रसाद, रागिनी विश्वास, नीलिमा जी, मोनिका, सुनीता, अनुपम वर्मा ने सहयोग किया। वही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सुनैना कुमारी,पुनम पांडे, राधिका कुमारी, स्वेता देवी, कल्पना कुमारी सहित दर्जनों महिला शामिल रही।