सहारनपुर/उप्र/जनपद सहारनपुर में एक कछुए को जिंदा जलाने की वीडियो वायरल पर पुलिस प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए।

Breaking news News उत्तरप्रदेश क्राइम





पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


ब्यूरो चीफ सहारनपुर।



मामला जनपद सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र की राजपुर पुलिस चौकी के ग्राम रनसुरा का है जहाँ दो आरोपियों ने एक कछुए को आग में जिंदा जला कर खा लिया हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान फारुख की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। घटना के सम्बंध में एसपी देहात सागर जैन ने जानकारी दी है।