आग से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी ने चलाया जागरूकता अभियान।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद-रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी – गर्मी के मौसम में आए दिन आग लगने की संभावना बनी रहती है। थोड़ी सी भी लापरवाही से आग लगने के फलस्वरूप काफी सम्पत्ति का नुक़सान उठाना पड़ता है।इस स॑दर्भ में आग से बचाव को लेकर सरकार द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहा है।
इसी कड़ी में शकूराबाद थाना में प्रतिनियूक्त अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने नोआवाॅ पंचायत क्षेत्र के ग्राम इब्राहिम पुर में आग से बचाव को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
वही अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोआवाॅ अ॑तर्गत ग्राम इब्राहिम पुर में आग से बचाव से सम्बंधित लोगों के बीच जानकारी साझा किया। वही उन्होंने बताया कि आम लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि खाना बनाते समय हमेशा पास में पानी रखना अतिआवश्यक है। उपस्थित लोगों को बताया गया कि यदि अचानक आग लगने पर तत्काल अग्नि शमन को जानकारी दे। वही उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि रामलगन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हरे राम यादव, सरपंच, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।