बिक्रम में भाजपा को लगा झटका, राजद में खुशी की लहर।

Breaking news News बिहार राजनीति


बिक्कु कुमार

बिक्रम प्रखंड अंतर्गत वजीरपुर पंचायत के मोजक्का गांव निवासी वर्तमान पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय राम भाजपा को अलविदा कह कर राष्ट्रीय जनता दल में मंगलवार को शामिल हुए। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इन्हें सदस्यता दिया। बता दें कि इस खबर की जानकारी जैसे ही विक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ताओ को लगी उसी दौरान महागठबंधन मे खुशी की लहर और भाजपा में हलचल मच गई। विक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, प्रखंड प्रमुख रामेश्वर पासवान, शंभू यादव, राजू यादव, मेजर चंद्रवंशी, माले नेता शंकर पासवान सहित दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया और मिठाई खिलाई। वही मौके पर मौजूद संजय राम ने कहा कि भाजपा के अंदर दलितों का सम्मान नहीं है और भाजपा लगातार दलितों के ऊपर शोषण और उसके अधिकारों में कटौती और संविधान लोकतंत्र पर हमला कर रही है। भाजपा से आहत होकर महागठबंधन का दामन थामा हूं और मीशा भारती जी के लिए जोर-शोर से पाटलिपुत्र में कार्य करूंगा।