अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा,

Breaking news News बिहार

मुजफ्फरपुर के सदस्यों द्वारा योगासन मिश्रा हास्पिटल के उद्यान में किया गया। शुरुआत में भारत माता, स्वामी विवेकानंद और स्मृति शेष अभय कुमार को पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वंदे मातरम गीत के साथ आयोजन का प्रारंभ किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ शाखा के अध्यक्ष डा एन के मिश्रा द्वारा किया गया। सदस्यों को योगासन श्रेया श्रुति और श्रावणी श्रुति ने कराया। डा एन के मिश्रा ने योग से बिमारी के उपचार में मदद कैसे होती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सचिव डा सुमन कुमार झा, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, सुधीर कुमार सिंह,डा मुकुंद कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर के इस आयोजन में डा शोभा रानी मिश्रा, संजय शर्मा, अर्चना कुमारी, अभयानंद आदि उपस्थित रहें। स्व.अभय कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर योग में योगदान के लिए उनको मरणोपरांत सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी अर्चना कुमारी को डा शोभा रानी मिश्रा ने अंगवस्त्र पहना कर दिया।