
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के नगर परिषद् सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में संजय कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं ग्रुप -2 के लिए रश्मि देवी एवं नूतन देवी में मुकाबला एक तरफा होने के फलस्वरूप रश्मि देवी ने नूतन देवी को 04 मत तो रश्मि देवी 27 मत प्राप्त कर भारी अंतर से जीत हासिल किया।
वहीं ग्रुप -3 रा सीट पर पार्षद संजीव कुमार उर्फ बबलू ने पार्षद प्रकाश कुमार को 13 मतों से पराजित किया। संजीव कुमार उर्फ बबलू को 22 मत तो प्रकाश कुमार को 09 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

इस तरह से कई दिनों से चली आ रही नगर परिषद् सशक्त स्थाई समिति का चुनाव का पटाक्षेप हो गया।
सभी विजयी उमिदवारो को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने प्रमाण पत्र सौंपा।
वहीं मखदुमपुर नगर पंचायत में रितेश कुमार उर्फ चुन्नु शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

