जिला पदाधिकारी द्वारा लगाया गया जनता दरबार में 20 आवेदनों पर की गई सुनवाई।

Breaking news News बिहार

जिला पदाधिकारी ने ससमय आवेदनों पर सुनवाई करने हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में आम लोगों को त्वरित निष्पादन हेतु सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्या का समाधान किया जाता है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को
जिला पदाधिकारी, अलंकृता पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में 04 आवेदनों की सुनवाई की । इसके साथ अपर समाहर्ता, राजस्व, अनिल कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 16 आवेदनों की सुनवाई के साथ कुल 20 आवेदनों की सुनवाई जनता दरबार में की गई।

जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि आज जनता दरबार में आम जनों द्वारा 05 मामले अतिक्रमण वाद से संबंधित, परिमार्जन से संबंधित 01 मामला, भू-अर्जन के भुगतान से 01 मामला, 02 मामला सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य विभागों यथा विद्युत, जल जमाव से संबंधित समस्याओं को बताया गया।
उन्होंने बताई कि भूमि विवाद जैसे प्राप्त आवेदनों को गंभीरता के साथ सुनते हुए स्थल भ्रमण कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों को दिया गया। शिक्षा संबंधित शिकायत के समाधान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य मामलों के समाधान हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को नियमानुसार जल्द निराकरण का निर्देश दिया गया। इसी तरह अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा ग्राम प्लेक्स में सुनवाई के दौरान भी जन शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को तुरंत निष्पादन हेतु कहा गया ।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुजीत कुमार सिन्हा, निदेशक, डी. आर. डी. ए. रोहित कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, विजेता रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस. रचना सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।