महिला सिंघम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 घोषी कृति कमल ने की बड़ी कार्रवाई।

Breaking news News बिहार

परसबिगहा थाना क्षेत्र में अबैध खनन माफिया एवं पाली थाना क्षेत्र में अबैध शराब माफिया को मनसुबो पर फेरा पानी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल ने अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है, जिससे शराब माफियाओं एवं खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। महिला सिंघम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने योगदान देते ही अपराधियों पर नकेल कसना प्रारंभ कर दिया है।
इसी कड़ी में बीते रात्रि परसबिगहा थाना क्षेत्र के बेलदारी बिगहा में अबैध खनन की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर एवं एक जे से बी, तथा तीन खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर परसबिगहा थाना को सुपुर्द किया।
वहीं दूसरी ओर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरामा के पास गुप्त सूचना के आधार पर देवी मंदिर के पास मैदान में एक थार गाड़ी पर छुपा कर रखा 348 लीटर विदेशी शराब जप्त किया।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल ने बताई कि अपराधियों एवं माफियाओं को कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताई कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पाली थाना क्षेत्र में अबैध रुप से विदेशी शराब की कारोबारी की जा रही है। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक को सारी बातों से अवगत के उपरांत, निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई,और छापामारी के क्रम एक थार गाड़ी संदिग्ध हालात में पाया गया,जिसे जांच करने पर थार गाड़ी से किंग फिशर वाइन सहित 348 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। फलस्वरूप गाड़ी को जप्त कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।