हजारीबाग में वीर कुंवर सिंह जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, न्यास ने दी श्रद्धांजलि

Breaking news News झारखण्ड बिहार

हजारीबाग, 23 अप्रैल 2026। दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास के तत्वावधान में बुधवार को 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह के नेतृत्व में हजारीबाग स्थित कार्यक्रम स्थल पर न्यास के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वीर कुंवर सिंह जी के चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में रहे मुख्य रूप से उपस्थित
इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाकांत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव जीतनाथ कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश संरक्षक आर. डी. सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नाथू प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला सचिव बबलू सिंह सहित प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, अर्जुन सिंह, भोला सिंह, पंकज सिंह, भगवान सिंह, संजय सिंह, मंगल सिंह, शंकर सिंह, अविनाश पांडे, विक्रम शर्मा, डी. डी. सिंह, कन्हैया कुमार, श्रीकांत शर्मा, शिवकुमार प्रसाद समेत सैकड़ों सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संबोधित
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह का शौर्य और स्वाभिमान हम सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।