रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।संरक्षक मंडल सहित कईं पदाधिकारीयों को मिली जिम्मेदारी।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।संरक्षक मंडल सहित कईं पदाधिकारीयों को मिली जिम्मेदारी।
मजबूत संगठन ही समाज की मजबूती का आधार है। अरुण सैनी।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कस्बे में भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन भारत के तत्वावधान में नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान सैनी के विरासत फार्म पर स्वागत एवम होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष,अरुण सैनी के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान सैनी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ईकाई की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के संस्थापक एवम केंद्रीय समिति के प्रभारी अरुण सैनी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया,उन्होनें कहा कि मजबूत संगठन ही समाज की मजबूती का आधार है।


इस अवसर पर विक्रम सिंह सैनी,शिवकुमार सैनी,करण सिंह सैनी,राधेश्याम सैनी,किसान यूनियन भवानी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतू सैनी,आर्यश सैनी,रविन्द्र सैनी,अजय सैनी,जे एस कुशवाहा,प्रगतिशील सैनी सभा के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सैनी तथा कृष्ण चन्द सैनी को संगठन का सन्रक्षक बनाया गया है।और सचिन कुमार सैनी,प्रमुख उद्योगपति राजीव सैनी,मेघराज सैनी,डॉक्टर किशोर सैनी,रेखा सैनी,हितेंन्दर सैनी,डॉक्टर अनिल सैनी,जितेन्द्र सैनी,रमेश सैनी व डॉक्टर राजीव सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति मिली है।
जबकि प्रोफेसर भूपेन्द्र सैनी,रजनीश सैनी,दीप चंद सैनी,कुलदीप सैनी,वैभव सैनी व अमिनेश सैनी को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है।इसके अलावा बालेश सैनी,अनिल सैनी,रोहित सैनी,धनराज सैनी,ओमपाल सैनी,पूनम सैनी,प्रदीप सैनी,मोहित सैनी,हिमांशु सैनी,श्रीकांत सैनी तथा राकेश सैनी को प्रदेश सचिव एवम विरेन्द्र सैनी को मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।


इस दौरान रामपुर मनिहारान के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अजीत राठी को चिकित्सा के क्षेत्र मे अभूतपूर्व योगदान के लिए,तथा डाक्टर कुमारी शालु भूर्यान व मनोज भूर्यान को शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए व समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान सैनी,अशोक सैनी,राजकुमार सैनी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सैनी व संचालन संगठन के प्रभारी डॉक्टर संजय सैनी ने किया।इस मौके पर बडी संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।