
गया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 232 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।गया के तरफ से रणजी प्लेयर मंगल महरुर ने 23 रंजन ने 33यशराज ने 46 तथा प्रीतम ने 32 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया ।नवादा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अरनव यादव ने शानदार चार विकेट झटके जबकि सुदर्शन एवं सागर ने भी तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने 47.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर मैच को तीन विकेट से जीत लिया। नवादा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने नाबाद रहते हुए शानदार 62 रन, दीपक यादव ने 41 रन, हर्ष मान ने नाबाद 31 रन जबकि निशांत ने38रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। नवादा ने अंतिम विकेट की साझेदारी में 80 रन जोड़े और गया के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नवादा की आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। गेंदबाजी करते हुए गया के गेंदबाज गौरव एवं गौतम ने तो दो खिलाड़ियों को आउट किया। आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नवादा के अर्णव यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी बिहार टीम के कोच केशव कुमार के द्वारा दी गई। नवादा के शानदार जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी ,सचिव राकेश कुमार,उपाध्यक्ष रंजन कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, पूर्व सचिव मनीष आनंद , अरुण यादव, मनीष गोविंद, विकास कुमार सुभाष प्रसाद अमित नयन बबलू वर्मा ने बधाई दी है।
