चंपारण की खबर::पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के प्राप्त आवेदनों का ससमय सत्यापन करें: डीएम

Breaking news News बिहार


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


समाहरणालय स्थित डॉ० राधाकृष्णन भवन में आज जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी संभाग प्रभारी, बिहार शिक्षा परियोजना, पूर्वी चम्पारण आदि उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी-1. जिलार्त्तत विद्यालयों में अष्ठिापित एवं अधिष्ठापन किये जा रहे स्मार्ट क्लास एवं
आईसीटी लैब के संचालन की नियमित अनुश्रवण किया जाय।
कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र में लक्ष्य के अनुरूप शत् प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने का निदेश दिया। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्राप्त आवेदनों का ससमय सभी स्तरों से सत्यापन कराने का निर्देश दिया। असैनिक संभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं का विभागीय नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराने तथा योजनावार प्रगति प्रतिवेदन उपवलब्ध कराने का निदेश दिया ।
ज्ञानदीप पोर्टल पर समाज के अभिवंचित वर्ग एवं बीपीएल कोटि के बच्चों के नामांकन हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
निजी विद्यालयों के प्रस्वीकृति हेतु ई-संबंधन पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का दिनांक 07 मार्च  तक सत्यापन करने का निर्देश दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी।