रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/उप्र औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि जनता विपक्ष के दौर भाजपा के शासन को बेहतर महसूस कर रही है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/उप्र औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि जनता विपक्ष के दौर भाजपा के शासन को बेहतर महसूस कर रही है। जबकि उस दौर में जनता अपनी मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित रही।


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।




सोमवार को राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी यहां गोचर कृषि इंटर कालेज में केन्द्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत” संकल्प अभियान” के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में आज देश का प्रत्येक व्यक्ति स्वंय को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि भारत आज दुनिया की ऐसी शक्ति बन कर उभर रहा है कि दुनिया के सभी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उतावले हो रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे प्रदेशों में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मिसाल पेश की जाती है। उन्होंने सरकार की कानून व्यवस्था, सफलता व नारी शक्ति जैसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के बाद अब स्वदेशी अपनाने के मोदी के आह्वान को सफल बनाने की अपील की। सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, विधायक देवेंद्र निम, जिला अध्यक्ष विपिन सिरोही, जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह राणा, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल राणा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण चंद सैनी, प्रमोद कौशिक, दीपक सैनी, प्रवीण सैनी, अरविंद धीमान, विशाल देव, हैदर चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।