काॅग्रेस जिला अध्यक्ष ने माई बहिन योजना एवं पार्टी के स॑देश हेतु घर घर झंडा कार्यक्रम का किया आयोजन।

Breaking news News बिहार राजनीति



घर घर झंडा कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया पंजिकृत

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

रतनी -जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर में काॅग्रेस जिला अध्यक्ष मो ईस्तयाक आजम के नेतृत्व में माई बहिन योजना के तहत घर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, गरीबों तथा बचितो एवं महिलाओं के लिए पार्टी जो मुख्य रूप से अपने शासन काल में चलाया था,जिसका लाभ लोगों को मिल रहा था,उस संदेश को घर घर पहुंचा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास है।साथ ही साथ महिलाओं की सहभागिता पर विशेष बल देने का प्रयास है।


जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि महागठबंधन बिहार में बड़ी ही मजबुती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। तथा लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। वही उन्होंने बताया कि संगठन के मजबूत करने, काॅग्रेस का विचारधारा है उसे अबगत करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो सभी वृद्ध जनों को 400 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा। वही महिलाओं को काॅग्रेस पार्टी में जुड़ने हेतु टाॅल फ्री न 8800023525 जारी कर पंजीकृत हेतु जारी किया गया है,जिसपर मिस्ट काॅल कर जुड़ सकते हैं।
वही घर घर झंडा कार्यक्रम में काॅग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो योगेन्द्र प्रसाद यादव,प्रो भूषण कुमार, सहित अन्य लोगों के साथ साथ ग्रामीण भी उपस्थित थे।