उप्र/सहारनपुर/रामपुर मनिहारान कस्बे में नगर पंचायत द्वारा आयोजित महान समाज सुधारिका व लोकसेविका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा हाइवे पर स्थित एक बैंकवट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक देवेंद्र निम ने कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्याबाई के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवेंद्र निम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके त्याग, न्यायप्रियता, जनसेवा,समर्पण,कर्तव्य निष्ठता वही मन्दिरो के जीर्णोद्वार सहित महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को कभी भुलाया नही जा सकता। आज के समाज को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर न केवल आगे बढ़ना चाहिए बल्कि उन्हें अपना आदर्श मानकर कार्य करना चाहिए। भाजपा के जिला अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला न पहले कमजोर थी न अब कमजोर है देश के यशस्वी प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई के पद चिन्हों पर चलते हुए महिलाओं को हर दिशा में मजबूत करने को ठोस कदम उठाये है। हर एक क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों को पछाड़ रही है।उन्होंने न्याय व सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक प्रमोद कौशिक,कल्याण सिंह बुढ़ाखेड़ा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघराज सिंह पंवार ने भी विचार रखे। जबकि नपं ईओ सविता वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार,संजय चेयरमेंन,प्रदीप चौधरी,आफताब मलिक,रिकू रुहेला सभासद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेस गुप्ता ने किया।