
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद –जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष की अकास्मिक निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई।
बताया जाता है कि जिले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष काको थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी उपे॑द्र कुशवाहा की आज मंगलवार को हृदय गति रुक जाने के फलस्वरूप निधन हो गया। उनके निधन की खबर आग की तरह पुरे जिला में फैल गई।
निधन की खबर प्राप्त होते हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो ईस्तयाक आजम, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी , नेता की पैतृक गांव नारायणपुर पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर का॑ग्रेस पार्टी का झंडा एवं फुल माला चढ़ाकर नमन किया।

वही मो ईस्तयाक आजम ने कहा कि स्व उपे॑द्र बाबू की अकास्मिक निधन से पार्टी की क्षति पहुंची है। हमारे बीच से एक सुलझे हुए नेता तथा हम सबों के अभिभावक हम लोगों से काफी दूर चले गए,जो कभी वापस नहीं लौट सकतें। उनके निधन से जिला के सभी लोग मर्माहत है।
मैं ईश्वर से उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं।
वही स्व उपे॑द्र कुशवाहा की निधन की खबर प्राप्त होते ही का॑ग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो खलिल अ॑सारी, प्रदेश के वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी, कन्हाई शर्मा,प्रो स॑जीव कुमार, रामप्रवेश ठाकुर, अम्बिका यादव, चन्द्रिका प्रसाद म॑डल, परवेज आलम, दुर्गेश पांडेय सहित दर्जनों नेताओं ने पुष्प,माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।